उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। सोमवार को कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और पुलिस के साथ तनाव की स्थिति बन गई। पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
इलाके में करीब 2,000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं और मस्जिद के आसपास 500 मीटर क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई लोगो पर FIR दर्ज हुई है, जिनमें 5 इंफ्लूएंसर है; जिन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा है।

0 Comments