राजवाड़ा पर बेकाबू PM सिटी बस का कहर, कई लोगों को रौंदा; 1 की मौत, 3 घायल

इंदौर के राजवाड़ा इलाके में रविवार को PM सिटी बस ने 4 लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में 1 की मौत और  3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इंदौर। राजवाड़ा इलाके में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक PM सिटी बस ने सड़क से गुजर रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साई भीड़ ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और बस पर पथराव कर उसके कांच फोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शुरुआती जानकारी में पुलिस बस चालक की लापरवाही की भी जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान राजेश, पिंटू और राधे श्याम के रूप मे हुई है। पुलिस हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments