कल रात 8 बजे तक रहेगी अनंत चतुर्दशी, इस समय करें विसर्जन


इंदौर। 12 दिवसीय गणेश उत्सव का कल समापन होगा। कल सुबह से अनंत चतुर्दशी तिथि रहेगी जो रात 8 बजे तक रहने वाली है। डॉ. पंडित चंद्रभूषण व्यास के अनुसार सुबह 6 बजकर 17 मिनट से पार्थिव गणेश का विसर्जन किया जा सकता है। इसके लिए सुबह 6.17 से 10.48 बजे तक अलग अलग मुहूर्त है, वहीं दोपहर 10.48 से 12.19 बजे तक राहुकाल रहने से विसर्जन नहीं किया जा सकेगा। इसके बाद 12.18 से 1.48 तक मुहूर्त रहेगा। उसके बाद शाम को 4.49 बजे से 7.16 तक विसर्जन किया जा सकेगा। 

Post a Comment

0 Comments