राहुल गांधी का धक्कामुक्की भरा स्वागत

इंदौर। यहां छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर धक्का मुक्की भरा स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनसे vip लाउंज में मिले। 

उसके बाद जैसे ही राहुल बाहर आए उन्होंने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें उनकी कार तक पहुंचाया गया।

 कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को घेर लिया और सैल्फी लेने की होड़ मच गई। बड़ी मुश्किल से उनका कार केट रेडिशन होटल के लिए रवाना हुआ। रस्ते में भी उनके स्वागत को कांग्रेसी खड़े थे, लेकिन वे कहीं नहीं रुके और सीधे होटल पहुंच गए, जहां वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। शाम 6 बजे वे आयोजन स्थल के लिए रवाना होंगे।

Post a Comment

0 Comments