इंदौर। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इंदौर पहुंचे राहुल गांधी जब रेडिसन होटल जा रहे थे तो वहां महिलाओं ने उनका विरोध कर दिया। बताया जा रहा है कि महिलाएं भाजपा कार्यकर्ता थीं। इनमें कुछ भाजपा पार्षद भी शामिल थीं। वह राहुल गांधी का विरोध इसलिए कर रही थी क्योंकि उन्होंने और कांग्रेस समर्थित दलों ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया था। महिलाएं अपने हाथों में काले झंडे और थाली लिए होटल की ओर बढ़ी, लेकिन पुलिस ने उन्हें बांबे अस्पताल चौराहे पर ही रोक दिया। महिलाएं काफी देर तक नारेबाजी करती रही और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाती रही।

0 Comments