इंदौर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर में पहुंचे। उनका धक्का मुक्की भरा स्वागत हुआ। एमआर 10 से जब राहुल गांधी का काफिला निकल रहा था तब वहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।जैसे ही शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे आगे आए, उन्हें भी धक्कामुक्की का शिकार होना पड़ा। कार्यकर्ता उनकी कार पर चढ़ने लगे तो अचानक पुलिस सक्रिय हुई और कार्यकर्ताओं को धक्के देकर गाड़ी से उतारा।
0 Comments