कौन है भाजपा के नए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर



भोपाल। भाजपा ने लगातार दूसरे दिन अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अब शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेशों में फिर से संगठन महामंत्री के रुप में संघ और संगठन से जुड़े ताकतवर लोगों की नियुक्ति कर आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर संदेश दिया है। कल प्रदेश प्रभारियों की सूची जारी की गई थी और आज 22 जिलों में प्रदेश महामंत्री और 2 में संगठक की नियुक्ति की है।

 मध्यप्रदेश में चंद्रशेखर की नियुक्ति की है। उत्तरप्रदेश के बांदा से आने वाले चंद्रशेखर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में प्रचारक रहे हैं। मोदी के चुनाव में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें राजस्थान का महामंत्री भी बनाया गया था। इसके बाद उन्हें तेलंगाना राज्य का महामंत्री बनाया गया था और उसके बाद अब उनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश में की गई है।

 संगठन में अनुशासन और एक संगठक के रूप में भी वे जाने जाते हैं। मोदी के करीबी होने के कारण संगठन में उनकी अलग ही अहमियत है। वे जल्द ही भोपाल आकर पदभार ग्रहण करेंगे। अभी फिलहाल 8 महीने से यह पद खाली था 



Post a Comment

0 Comments