ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं दिया इस्तीफा तो देशभर में आंदोलन करेगी CJP
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद के बीच Cockroach Janta Party (CJP) ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 24 सितंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। CJP ने कहा है कि अगर तय समय में इस्तीफा नहीं दिया गया तो देशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
CJP ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई, आगामी विधानसभा चुनावों को फिलहाल रोकने और SIR को 2025 की मतदाता सूची की स्थिति में वापस करने की भी मांग की है। पार्टी ने SIR से जुड़ी फाइलों को सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली समिति के पास रखने की मांग भी रखी है।
यह घटनाक्रम चुनाव आयोग के भीतर SIR को लेकर सामने आई असहमतियों की रिपोर्ट के बाद हुआ है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आयोग में अलग-अलग राय और आंतरिक जांच-परख सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं तथा पिछले एक साल में लिए गए फैसले, SIR सहित, सर्वसम्मति से लिए गए।
0 Comments