समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल; 4 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर में कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाइपास रोड पर एक युवती के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में नाबालिग लड़की के साथ सरेराह बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के बांध बाइपास रोड का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो में कुछ युवक लड़की को घेरकर उसके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है।

वीडियो सामने आते ही समस्तीपुर पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए घटनास्थल और आरोपियों की पहचान शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया और FIR दर्ज की है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments