इंदौर। इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने सिर के दो बार लौट चुके कैंसर की करीब 11 घंटे लंबी जटिल सर्जरी की।
इंदौर। इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने सिर के दोबारा लौट चुके कैंसर की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की। करीब 11 घंटे चले ऑपरेशन में कैंसर से प्रभावित हिस्से को निकालने के साथ खोपड़ी की क्षतिग्रस्त हड्डी को भी हटाया गया और टाइटेनियम मेश की मदद से खोपड़ी की नई संरचना तैयार की गई।
करीब 40-42 वर्षीय देवेंद्र अहिरेवार के सिर के पिछले हिस्से में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा था। इससे पहले दो बार सर्जरी हो चुकी थी, लेकिन कैंसर दोबारा लौट आया। इस बार ट्यूमर खोपड़ी की हड्डी को नुकसान पहुंचाते हुए अंदरूनी हिस्से तक पहुंच गया था।
डॉक्टरों ने न्यूरोसर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की टीम के साथ एक ही ऑपरेशन में कैंसर निकालने और प्रभावित हिस्से का पुनर्निर्माण करने की योजना बनाई। कैंसर से प्रभावित ऑक्सिपिटल हड्डी का हिस्सा हटाकर टाइटेनियम मेश क्रेनियोप्लास्टी की गई। इसके बाद पीठ की मांसपेशी से लैटिसिमस डॉर्सी फ्लैप लेकर सिर के पीछे बने बड़े हिस्से का पुनर्निर्माण किया गया।

0 Comments