राहुल गांधी अब चेन्नई में लगाएंगे छात्रों की क्लास, 10 अक्टूबर को बड़ा कार्यक्रम

 इंदौर के बाद राहुल गांधी अब चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम 10 अक्टूबर को चेन्नई के Island Grounds में होगा।

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी अब चेन्नई में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। ‘छात्रों की गूंज’ का अगला कार्यक्रम 10 अक्टूबर 2026 को चेन्नई के Island Grounds में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम करीब 4:30 बजे शुरू होगा। 

यह ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का छठा कार्यक्रम होगा। इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। अभियान के तहत छात्रों से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं और कोचिंग से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया जा रहा है।

तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष बी. मणिक्कम टैगोर ने बताया कि चेन्नई कार्यक्रम में छात्र अपनी समस्याएं और सवाल राहुल गांधी के सामने रख सकेंगे। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम तमिलनाडु में छात्रों के साथ सीधे संवाद पर केंद्रित रहेगा।

Post a Comment

0 Comments