उत्तरप्रदेश। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में रहने वाले युवक की कहानी भी कुछ अजीब है। इस युवक के साथ इस प्रकार की घटना होती है कि वह जहां भी जाता है उसे सांप डस लेता है। युवक का दावा है कि उसे एक ही सांप ने डसा है । यह कहानी इटावा में रहने वाले 21 साल के युवक अंकुश यादव की है, जिसे पिछले 20 दिनों में छह बार सांप ने 10 लिया है। युवक का कहना है कि वह जहां भी जाता है सांप वहीं आ जाता है और उसे डस लेता है।
हालांकि छह बार डसने के दौरान विवेक का इलाज भी हुआ और उसकी जान सलामत है। वही इस मामले में वन्य जीव विशेषज्ञ की राय अलग है। उनका कहना है कि हो सकता है कि युवक कोई फोबिया से पीड़ित हो और उसे शरीर में किसी प्रकार की चोट लगती है तो उसे लगता है कि सांप ने मुझे काटा है। अब युवक के दावे और विशेषज्ञों की राय के बाद इस बात की बहस बनी हुई है कि यह घटना सत्य है या फिर वास्तव में युवक किसी फोबिया से पीड़ित है।

0 Comments