इंदौर। रीगल तिराहे पर जल अनशन कर रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय ने अपना अनशन तोड़ दिया है। उन्होंने नगर निगम द्वारा शहर से अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने के लिखित आश्वासन तथा अपने साथ हुई मारपीट के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कल अस्पताल में अनशन तोड़ दिया।
विदित है कि प्रहलाद पांडे पिछले 6 दिनों से रीगल तिराहे पर अनशन कर रहे थे। प्रहलाद पांडेय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर प्रदर्शन करने के दौरान सुर्खियों में आए थे, जब वे वहां सवाल पूछने गए थे और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह पहले आप पार्टी में भी रह चुके हैं।
प्रहलाद पांडेय को लगातार शहर के प्रबुद्दजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा था, लेकिन कल उन्हें अनशन से पुलिस ने उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उनका अनशन जारी था, लेकिन बाद में निगम अधिकारी वहां पहुंचे और उन्हें लिखित आश्वासन देकर दो-तीन दिन में शहर के अवैध होर्डिंग, स्वागत द्वार तथा बैनर हटाने का आश्वासन दिया गया है।

0 Comments