इंदौर। इंदौर ही नहीं बल्कि प्रदेश के मशहूर कोयला व्यापारी विनोद अग्रवाल मध्य प्रदेश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में चुने गए हैं। वह लगातार पांचवें साल सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 ने मध्य प्रदेश के उद्योगों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। इसमें इंदौर के 6 और भोपाल के चार उद्योगपति शामिल है। इनमें विनोद अग्रवाल के अग्रवाल कोल्स की 10200 करोड़ की संपत्ति है। वहीं उजास एनर्जी के अनुराग मंडल की 4800 करोड रुपए की संपत्ति है वे दूसरे स्थान पर है। दिनेश पाटीदार शक्ति पंप्स की 3100 करोड़, नीतिन अग्रवाल पाथ कंपनी की 2200, सुनील चौरडिया राजरतन ग्लोबल वायर्स की 1800 और विमल तोड़ी जयदीप इस्पात और अलायंस की 1500 करोड रुपए की संपत्ति बताई गई है।

0 Comments