यमुना एक्सप्रेस वे पर बस में आग, 9 जिंदा जले

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर दयानतपुर गांव के पास बुधवार देर रात दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं।

बस में अवैध पटाखे होने से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बस में यात्रियों के सामान के साथ अवैध रूप से पटाखे ले जाए जा रहे थे। हादसे के वक्त बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। तड़के करीब 3:30 बजे प्रशासन द्वारा 9 लोगों की मौत की पुष्टि की गई, जबकि कई घायलों को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Post a Comment

0 Comments