बैंक में काम है तो ध्यान देवें, 3 दिन हड़ताल

नई दिल्ली। अगर आप अगले सप्ताह बैंक जाकर अपना कोई कामकाज करना चाहते हैं तो इस खबर को पढ़ लीजिए। अगले सप्ताह तीन दिन तक बैंकों में हड़ताल रहने वाली है इसलिए जो भी हो अपने जरूरी काम अभी ही निपटा लीजिए। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे बैंक कर्मचारियों की ओर से आज प्रत्येक शहर में जंगी प्रदर्शन किया जा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे। 

हालांकि 26 और 27 सितंबर को शनिवार–रविवार की छुट्टी थी। इसके बावजूद बैंक ग्राहकों को कोई असुविधा नहीं हो, इसलिए रविवार को बैंक खुले रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक 3 दिन की देशाव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। संगठनों ने दावा किया है कि 90% कर्मचारी उनके साथ है और अगर हमारी मांगे नहीं मांगी गई तो आगे और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा

Post a Comment

0 Comments