इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान चर्चा में है। महिला पार्षद संध्या यादव का जिक्र करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, “संध्या जी की चौड़ाई थोड़ी बढ़ गई है।”
विजयवर्गीय के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। संध्या यादव इंदौर के वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा की पार्षद हैं और विजयवर्गीय की विधानसभा क्षेत्र-1 की राजनीति में सक्रिय हैं।

0 Comments