उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा हटाने को लेकर सोमवार को विरोध के दौरान पथराव हो गया।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के बाधक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार सुबह तनाव बढ़ गया। मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस के बीच पथराव की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। भारी पुलिस बल और RAF तैनात है।
प्रशासन के मुताबिक सड़क की तय सीमा में आने वाला हिस्सा ही हटाया जाना है, जबकि मस्जिद का मुख्य ढांचा प्रभावित नहीं होगा। यह कार्रवाई सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण से जुड़ी है।
मामले पर MP हाईकोर्ट में भी सुनवाई का मुद्दा चल रहा है, क्योंकि मस्जिद प्रबंधन ने एकलपीठ के फैसले को चुनौती दी है।

0 Comments