इंडेक्स आयुर्वेदिक कॉलेज में 11वां आयुर्वेद दिवस समारोह

 इंदौर। इंडेक्स आयुर्वेदिक कॉलेज में 11वें आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएएमएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने आयुर्वेद के सिद्धांतों और त्रिदोष पर आधारित मॉडल की प्रदर्शनी लगाई।

इंदौर। इंडेक्स आयुर्वेदिक कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 11वें आयुर्वेद दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बीएएमएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने आयुर्वेद से जुड़े विषयों पर मॉडल और प्रदर्शनी तैयार कर अपनी रचनात्मकता दिखाई।

छात्रों द्वारा बनाए गए त्रिदोष और आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों से जुड़े मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने आयुर्वेदिक खान-पान को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग फूड स्टॉल भी लगाए, जहां स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम मयंक वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. सुरेश सिंह भदौरिया और वाइस चेयरमैन डॉ. मयंक सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में हुआ। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्राजक्ता तोमर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि निदेशक डॉ. विनोद यादव ने विद्यार्थियों और आयोजन से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर आर. एस. राणावत मौजूद रहे।
इस दौरान संस्थान के सहयोगी गांवों के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। पिवड़ाय के सरपंच माखन घोखले, सरपंच अनिल बरसानिया और अखिलेश पटेल का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

Post a Comment

0 Comments