भोपाल में सोमवार को कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के घेराव का प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए।
भोपाल में सोमवार को SIR और मतदाता सूची में बदलाव के मुद्दे पर कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर मार्च किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई कांग्रेस नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR व मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची में हुए बदलावों से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक किए जाने चाहिए।

0 Comments