भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
| जीतू पटवारी, एमपी काँग्रेस अध्यक्ष |
भोपाल। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस का विरोध अब और तेज हो गया है। सोमवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम किया। कांग्रेस मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग कर रही है।
पटवारी ने अपने बयान में कहा कि यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और दो दिन बाद प्रदेश के हर जिले में ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘देशद्रोही’ बताया। साथ ही पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए।
कांग्रेस का आरोप है कि SIR और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और इनकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके कार्यकाल के फैसलों की जांच की मांग भी उठाई है।
0 Comments