मोदी सरकार के खिलाफ विरोध क्यों नहीं? राहुल गांधी ने उठाया सवाल”

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत में आमतौर पर सरकारों के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी देखने को मिलती है, लेकिन नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी के खिलाफ यह क्यों नहीं दिख रही?

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर एंटी-इनकंबेंसी को लेकर सवाल उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत की राजनीति में आमतौर पर समय के साथ सरकारों के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर देखने को मिलती है, लेकिन नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी के मामले में ऐसा क्यों नहीं दिखाई देता। 

राहुल ने हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्यों में समय-समय पर सत्ता बदलती रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि 1971 में बांग्लादेश युद्ध की जीत के बावजूद बाद में उनके खिलाफ भी एंटी-इनकंबेंसी आई थी।

राहुल गांधी ने इसी सवाल को चुनाव प्रक्रिया और अपने ‘वोट चोरी’ के आरोपों से जोड़ते हुए कहा कि उन्हें इसका जवाब मिल गया है। उनके इन आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया और एंटी-इनकंबेंसी को कांग्रेस के खिलाफ बताते हुए राहुल गांधी के दावों पर सवाल उठाए।

Post a Comment

0 Comments