प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर देश की आवाज सुनी जानी चाहिए और वैश्विक फैसले समान भागीदारी से होने चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के मंच से वैश्विक व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर देश की आवाज सुनी जानी चाहिए और वैश्विक फैसले समान भागीदारी के आधार पर होने चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि UN Security Council में सुधार अब और टाला नहीं जा सकता। दुनिया के कुछ ही देशों द्वारा महत्वपूर्ण वैश्विक फैसले लिए जाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने अधिक प्रतिनिधित्व और समान भागीदारी की जरूरत बताई।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में AI, साइबर स्पेस और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में वैश्विक नियम तय करते समय सभी देशों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। मोदी के मुताबिक, अगर भविष्य साझा है तो उसके निर्माण का उद्देश्य भी साझा होना चाहिए।

0 Comments