मंदसौर जिले के गरोठ में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। 50 वर्षीय परमानंद पिता नागूलाल कथेरिया निर्माणाधीन पुलिया के पास लगे बैरिकेड का सहारा लेते समय करीब 8-10 फीट नीचे गिर गए।
मंदसौर जिले के गरोठ में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गरोठ में अपने साले के ढाबे पर काम करने वाले 50 वर्षीय परमानंद पिता नागूलाल कथेरिया रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में निर्माणाधीन पुलिया के पास बैरिकेड लगा हुआ था।बताया जा रहा है कि परमानंद ने बैरिकेड का सहारा लिया, तभी वह उसके साथ करीब 8 से 10 फीट नीचे जा गिरे। नीचे पहले से पड़ा करीब साढ़े 3 फीट लंबा लोहे का सरिया उनके चेहरे में घुस गया। सरिया आंख के पास से चेहरे में घुसकर कान के पीछे से बाहर निकल गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परमानंद को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
वे गरोठ में अपने साले के ढाबे पर काम करते हैं। शुक्रवार रात बस से सीतामऊ पहुंचने के बाद वे पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन पुलिया के पास यह हादसा हुआ।
0 Comments