पत्नी की हत्या कर फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर... असम से खौफनाक तस्वीरें

असम के गुवाहाटी में 25 वर्षीय रिया तालुकदार की कथित तौर पर उसके पति ने हत्या कर दी। पुलिस को घर की तलाशी में महिला का कटा हुआ सिर पॉलीथीन में लिपटा फ्रिज में मिला।


असम के गुवाहाटी में दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। 25 वर्षीय रिया तालुकदार गोस्वामी की कथित तौर पर उसके पति रामानुजन गोस्वामी ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, महिला का कटा हुआ सिर पॉलीथीन में लपेटकर फ्लैट के फ्रिज में रखा गया था। उसकी कुछ उंगलियां भी कटी मिली हैं। 

मामला गुवाहाटी के बशिष्ठपुर इलाके का है। पड़ोसियों ने फ्लैट से दुर्गंध आने और करीब दो दिनों से दंपती से संपर्क नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर में पहुंचकर शव बरामद किया और फ्रिज से महिला का सिर मिला। घटनास्थल से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। 

पुलिस के अनुसार, रिया और रामानुजन की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। आरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है और मामले की जांच जारी है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। 

Post a Comment

0 Comments