तुरंत स्विमिंग कास्ट्यूम मंगवाये गए और उसको पहनकर मेयर और विधायक पानी में कूद पड़े। दोनों के साथ पहाड़िया, एमआईसी मेंबर जीतू यादव भी पानी में कूद गए और काफी देर तक तैरते रहे।
महापौर बोले- आने वाले वर्षों की जरूरत को ध्यान में रखकर किया विकासलोकार्पण के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नेहरू पार्क का तरणताल इंदौर के इतिहास का हिस्सा है और शहरवासियों की इससे भावनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि इसे आने वाले 10 से 15 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
महापौर के मुताबिक यहां से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आगे बढ़े हैं। इसलिए खिलाड़ियों की प्रैक्टिस और प्रशिक्षण प्रभावित न हो, इसका भी ध्यान रखा गया है। पूल परिसर में आगे अन्य खेल सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
पहाड़िया ने बताया कि करीब 18 महीने पहले पूल के पुनर्निर्माण का भूमिपूजन किया गया था और अब इसका लोकार्पण हुआ है।उन्होंने कहा कि पूल बंद होने के कारण उन सीनियर सिटीजन और नियमित तैराकों की प्रैक्टिस प्रभावित हुई, जिन्हें रोजाना तैराकी करने की आदत थी। लंबे समय से इसका इंतजार किया जा रहा था। पहाड़िया ने कहा कि यह पूल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा और यहां से भविष्य में नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
महेंद्र हार्डिया बोले- जनता लंबे समय से कर रही थी इंतजारविधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि इंदौर की जनता लंबे समय से नेहरू पार्क के स्विमिंग पूल के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि तैराकी सबसे अच्छे व्यायामों में से एक है और नए स्वरूप में पूल शुरू होने से शहर के बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नियमित तैराकों को इसका लाभ मिलेगा।





0 Comments