इंदौर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 7 से 9 अक्टूबर तक हर बूथ पर विशेष कैंप

 इंदौर में 7 से 9 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा। पात्र नागरिक मतदान केंद्र पहुंचकर फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वा सकेंगे। फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा

इंदौर जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 7, 8 और 9 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची जरूर जांचें। अगर पात्र होने के बावजूद नाम सूची में नहीं है, तो फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

खास बात यह है कि फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

अभियान में खास तौर पर युवाओं और ऐसे पात्र नागरिकों से नाम जुड़वाने की अपील की गई है, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।

Post a Comment

0 Comments