नई दिल्ली। आकाशवाणी भवन में धरना दे रहे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी को आखिरकार पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शन स्थल से हटा ही दिया। दिनभर से पुलिस इसी जद्दोजहद में लगी थी कि राहुल गांधी को वहां से हटाया जाए, लेकिन वह वहां से टस से मस नहीं हुए।
इस बीच पुलिस ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य सांसदों को डिटेन कर दिया था। जब रात होने लगी तब राहुल गांधी और प्रियंका को भी डिटेन कर ले जाया गया। राहुल आज सीईसी ज्ञानेश कुमार से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इसी मांग को लेकर वे निर्वाचन भवन के नजदीक आकाशवाणी भवन में ही धरने पर बैठ गए थे।

0 Comments