इंदौर। कनकेश्वरी गरबा पांडाल में 15 वर्षीय बालिका के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मामले में मारपीट, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इधर चौहान द्वारा की गई इस शर्मनाक हरकत पर पार्टी भी सख्त हो गई है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा चौहान को सूचना पत्र भेजा गया है जिसमे तीन दिन के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है।

0 Comments