मुरादाबाद के सरकारी सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
मुरादाबाद के सरकारी सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। मामले में सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उस्मान बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के चाचा बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सर्किट हाउस प्रभारी PWD के अवर अभियंता अनित कुमार की तहरीर पर मझोला थाना पुलिस ने BNS की धारा 285 और 292 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वायरल वीडियो में उस्मान के सरकारी परिसर के ग्राउंड में अपनी गाड़ी के पीछे नमाज पढ़ने का दावा किया गया है।
मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, पहले सपा विधायक फहीम इरफान ने वायरल वीडियो को AI से बनाया हुआ बताते हुए इसकी सत्यता पर सवाल उठाए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Comments