कांग्रेस से वंदे मातरम् गाने को कहने वाले BJP नेता खुद भूले सुर, नहीं गा पाए राष्ट्रगीत

कांग्रेस से वंदे मातरम् गाने को कहने वाले BJP नेता खुद भूले सुर, नहीं गा पाए राष्ट्रगीत


इंदौर। राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सामूहिक वंदे मातरम् गायन को लेकर सियासत तेज हो गई है। इंदौर की संस्था पुरुषार्थ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर कार्यक्रम में वंदे मातरम् के पूरे छंदों का सामूहिक गायन कराने का आग्रह किया है।

संस्था के अध्यक्ष नानूराम कुमावत ने कांग्रेस से 10 सितंबर तक इस संबंध में जवाब देने की मांग की है। कुमावत का कहना है कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इसे पूरा गाने का जो अवसर मिला है, उसे कोई वापस नहीं छीन सकता।

कुमावत ने चेतावनी दी कि यदि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् के छह छंद पूरे नहीं गाए गए, तो संस्था पुरुषार्थ कार्यक्रम का विरोध करेगी। 

इसी बीच जब मीडिया ने संस्था अध्यक्ष नानूराम कुमावत से वंदे मातरम् की पंक्तियां सुनाने को कहा तो वह खुद गीत की पंक्तियां सुनाते हुए अटक गए और एक लाइन भूल गए। इस दौरान वह बैठे-बैठे ही वंदे मातरम् गाने लगे, जबकि संस्था की ओर से राष्ट्रीय गीत के पूरे छंद गाए जाने की मांग की जा रही है।

अब इस पूरे मामले में कांग्रेस की ओर से क्या जवाब आता है, इस पर भी नजर रहेगी। वहीं, कुमावत के खुद वंदे मातरम् की लाइन भूलने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन सकता है।

Post a Comment

0 Comments