ऑटो चालकों को बड़ी राहत: जुगनू ने माफ किया 2 करोड़ से ज्यादा का नेगेटिव बैलेंस

इंदौर में जुगनू ने करीब 3,200 से 4,000 ऑटो चालकों का 2 करोड़ रुपए से अधिक का नेगेटिव बैलेंस माफ कर दिया है। महासंघ के मुताबिक, फैसले के बाद बड़ी संख्या में चालक दोबारा काम पर लौट आए हैं और यात्रियों को जुगनू की ऑटो सेवा फिर मिलने लगी है।
Ai Image 

इंदौर। ऐप बेस्ड कंपनी जुगनू और ऑटो रिक्शा चालकों के बीच लंबे समय से चल रहे नेगेटिव बैलेंस के विवाद का समाधान हो गया है। इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के मुताबिक, कंपनी ने 2 करोड़ रुपए से अधिक का नेगेटिव बैलेंस माफ कर दिया है।

इस विवाद से करीब 3,200 से 4,000 ऑटो चालक प्रभावित हुए थे। नेगेटिव बैलेंस के चलते कई चालकों ने जुगनू के साथ काम बंद कर दिया था और उनकी डिवाइस भी बंद कर दी गई थी।

महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी मैनेजमेंट के सामने मामला रखा। इसके बाद कंपनी ने नेगेटिव बैलेंस माफ करने का फैसला लिया। महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष राजेश बिडकर ने बताया कि फैसले के बाद हजारों ऑटो चालक दोबारा काम पर लौट आए हैं। इससे इंदौर में जुगनू की ऑनलाइन ऑटो सेवा फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हुआ

Post a Comment

0 Comments