इंदौर मेट्रो का किराया देश में सबसे महंगा? क्या है सच्चाई?

 


इंदौर। इंदौर मेट्रो अब गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन) तक करीब 17 किलोमीटर के विस्तारित रूट पर दौड़ने जा रही है। 16 स्टेशनों वाले इस रूट पर आम यात्रियों के लिए व्यावसायिक संचालन 6 सितंबर 2026 से शुरू होगा। 

सबसे ज्यादा चर्चा मेट्रो के किराए को लेकर है। 15 से अधिक स्टेशनों की यात्रा के लिए अधिकतम किराया ₹80 रखा गया है। यानी गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा तक पूरा सफर करने वाले यात्री को ₹80 तक चुकाने होंगे। दूरी कम होने पर किराया भी कम होगा—1-2 स्टेशन के लिए ₹20, 3-5 स्टेशन ₹30, 6-8 स्टेशन ₹40, 9-11 स्टेशन ₹50 और 12-14 स्टेशन के लिए ₹60 किराया निर्धारित है। 

क्या इंदौर मेट्रो देश में सबसे महंगी है?

इसी को लेकर सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में इंदौर मेट्रो को देश की सबसे महंगी मेट्रो बताया जा रहा है। हालांकि, उपलब्ध तुलना में यह दावा पूरी तरह सही नहीं बैठता। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल मेट्रो का किराया इंदौर से भी अधिक बताया गया है, जबकि दिल्ली मेट्रो का अधिकतम किराया ₹64 है।

Post a Comment

0 Comments