आज से गांधी नगर से मालवीय नगर के बीच दौड़ेगी मेट्रो


इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल आज मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद आज से ही आम यात्री गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

फिलहाल मेट्रो सेवा गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक करीब 6.3 किलोमीटर के हिस्से में चल रही है। नए विस्तार के साथ यह सेवा करीब 17.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर तक पहुंच जाएगी। इस रूट पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संचालन होगा और दोनों छोरों से पहली ट्रेन सुबह 9 बजे तथा आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक बनने वाले इस कॉरिडोर पर कुल 16 स्टेशन हैं। मेट्रो गांधी नगर से चलकर सुपर कॉरिडोर, एमआर-10, आईएसबीटी, चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा, हीरा नगर, बापट चौराहा, मेघदूत गार्डन और विजय नगर होते हुए मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन होटल चौराहा) तक पहुंचेगी। इस रूट पर यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी। रोजाना 80 से ज्यादा फेरे लगाए जाएंगे, जिससे शहर के प्रमुख इलाकों के बीच सफर आसान होगा। 

Post a Comment

0 Comments