300 वोटों के आरोप पर BJP नेता नीरज नागदावाला का पलटवार, बोले- ‘सच का आईना दिखाना जरूरी था’

BJP नेता नीरज नागदावाला ने 300 कथित फर्जी वोटों के आरोप पर जीतू पटवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि गलत बयानों का “सच का आईना” दिखाना जरूरी था। उन्होंने दस्तावेजों के आधार पर शिकायत और जरूरत पड़ने पर कोर्ट जाने की बात कही।

इंदौर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से लगाए गए करीब 300 फर्जी वोटों के आरोपों को लेकर BJP नेता नीरज नागदावाला ने पलटवार किया है। नीरज ने कहा कि जब कोई बार-बार कैमरे के सामने गलत बातें कहता है, तो जरूरी था कि उन्हें एक बार “सच का आईना” दिखाया जाए।

नीरज ने आरोप लगाया कि पटवारी ने BJP और निर्वाचन आयोग पर मिलकर करीब 300 फर्जी वोट डलवाने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा कि पटवारी ने अपने बयान में संबंधित मतदान केंद्र पर तैनात पोलिंग एजेंट को BJP द्वारा बैठाए जाने की बात कही थी, हालांकि उनका नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

नीरज का कहना है कि इन आरोपों के संबंध में उनके पास दस्तावेज और तथ्य मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर शिकायत करने की तैयारी चल रही है। जब उनसे पूछा गया कि आरोप लगाए जाने के दो दिन बाद भी शिकायत क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर शिकायत को लेकर चर्चा चल रही है।

नीरज ने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। उन्होंने संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर पूरे मामले को स्पष्ट करने की बात कही।


Post a Comment

0 Comments