इंदौर। अवर्षा और पशु आहार की बढ़ती कीमतों के कारण कल से दूध विक्रेता संघ द्वारा दूध के भाव में वृद्धि की जा रही है। अभी तक दूध की बंदी का भाव ₹62 रुपए प्रति लीटर था जो अब बढ़कर उपभोक्ताओं को घर पहुंच सेवा शुल्क सहित ₹65 में उपलब्ध होगा।
यानी कुल ₹3 की वृद्धि की गई है दूध विक्रेता उत्पादक से आठ रूपए 90 पैसे प्रति फेट के हिसाब से दूध खरीद रहे थे जो अब उत्पादक को 9 रूपए 23 पैसे देंगे। इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरा वाला ने बताया कि उपरोक्त भाव 5.5 से 6 फेट प्रति लीटर के हिसाब से तय किए गए हैं।
यदि आगे परिस्थितियां दूध उत्पादन में प्रतिकूल रही तथा पशु आहार के भाव जैसे कपासिया खली, चापड़, भूसा के भाव में वृद्धि होती है एवं वर्षा की कमी के कारण संघ दूध के भाव में वृद्धि पर पुनः विचार कर सकता है।

0 Comments