अरब सागर में ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी हिरासत में


भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने अरब सागर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लक्षद्वीप के पश्चिम में एक संदिग्ध ईरानी धौ को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें करीब 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद हुई। जब्त नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹3,000 करोड़ से ज्यादा बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान नाव पर सवार 5 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, नाव, चालक दल और जब्त ड्रग्स को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई लाया गया है। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रग्स की खेप कहां से आई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Post a Comment

0 Comments