मध्यप्रदेश कैबिनेट ने अग्निवीरों को 5 वर्दीधारी विभागों की भर्ती में 20% आरक्षण और कक्षा 1 से 8 तक के 58 लाख छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए ₹600 DBT देने समेत कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में करीब ₹24,500 करोड़ के विकास और जनकल्याण से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट ने अग्निवीरों के लिए पांच वर्दीधारी विभागों की भर्तियों में 20% आरक्षण देने का फैसला किया है। इसमें वन रक्षक, पुलिस आरक्षक, SAF, जेल प्रहरी और आबकारी आरक्षक के पद शामिल हैं।
वहीं सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले करीब 58 लाख विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए ₹600 प्रति छात्र DBT के जरिए दिए जाएंगे। इसके लिए करीब ₹348 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावा दमोह-कटनी के बीच 105 किलोमीटर लंबे विंध्य विकास पथ के लिए करीब ₹4,470 करोड़ मंजूर किए गए। चार बड़ी सिंचाई परियोजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों के लिए ₹3,113 करोड़ और कोर्ट भवनों के निर्माण के लिए करीब ₹651 करोड़ के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली।
सिंगरौली मेडिकल कॉलेज में 150 MBBS सीटों से जुड़े संशोधित प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली है। साथ ही विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू वर्ग के छात्रावासों में अनाज ₹1 प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराने का फैसला किया गया।
0 Comments