इंदौर। जीप की पुरानी विरासत को याद करते हुए सतगुरु जीप इंदौर ने ‘हेरिटेज विलीज ट्रेल’ का आयोजन किया। इसमें 14 पुराने और ओरिजिनल विलीज वाहन शामिल हुए। इन ऐतिहासिक गाड़ियों को संभालकर रखने वाले उनके मालिक भी इस खास सफर का हिस्सा बने।
सभी वाहन सतगुरु जीप इंदौर से रवाना होकर शेरेटन ग्रैंड पैलेस पहुंचे। पुराने विलीज वाहनों के साथ आधुनिक जीप कम्यूनिटी के सदस्य भी काफिले में शामिल रहे। आयोजन के जरिए जीप के शुरुआती दौर की इन ऐतिहासिक गाड़ियों और उन्हें आज तक सुरक्षित रखने वाले लोगों को सामने लाया गया।
इस ट्रेल में अनूप पंडित, सुधीर पंडित, हितेंद्र सिंह भोजाखेड़ी, शत्रुंजय सिंह, हफीज कॉन्ट्रैक्टर, धनंजय सिंह दत्तीगांव, हर्षवर्धन दत्तीगांव, झानवी दत्तीगांव, हनुवंत जावासिया, निखिल जसपाल, कुलदीप सिंह उदावत, यशराज सिंह, राघवेंद्र सिंह अमला और अर्जुन पाल शामिल रहे।
0 Comments