CNG भरते वक्त हो गया बड़ा हादसा, फिर जो हुआ...

 


झारखंड के जमशेदपुर में CNG स्टेशन पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। गोलमुरी स्थित आरके जैन भारत पेट्रोलियम पंप पर 27 अगस्त की रात करीब 10:40 बजे एक वाहन में CNG भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक रिफ्यूलिंग होज तेज दबाव के साथ फट गया और उससे जुड़ा नोजल उछलकर वहां काम कर रहे 24 वर्षीय कर्मचारी तुषार खामरी के सिर से जा टकराया।

हादसे के बाद CNG का रिसाव होने लगा, जिससे पंप पर अफरा-तफरी मच गई और लोग वहां से भागने लगे। गंभीर रूप से घायल तुषार को साथी कर्मचारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस और संबंधित अधिकारी अब पाइप फटने की वजह और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी जांच कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments