घोर कलयुग! बेटों ने माता-पिता को सड़क पर डंडो से पीटा

 


महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में दो बेटों पर अपने 65 वर्षीय पिता और उनकी पत्नी से सड़क पर मारपीट करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 30 अगस्त की शाम इंदापुर तहसील के तरंगवाड़ी गांव में हुई। 65 वर्षीय तुकाराम राउत अपनी बीमार पत्नी अंजना के साथ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान उनके दोनों बेटे संजय और राजेंद्र वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने अपनी मां अंजना के नाम की जमीन बेचे जाने को लेकर माता-पिता से विवाद शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ने पर दोनों बेटों ने लकड़ी के डंडों से माता-पिता की पिटाई कर दी। हमले में तुकाराम राउत और उनकी पत्नी को चोटें आईं। घटना के बाद तुकाराम ने इंदापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments