राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला पूर्णकालिक CEO नियुक्त किया है। यह फैसला 2 सितंबर 2026 को हुई ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। 


अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। बुधवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी।
जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में करीब चार दशक तक सेवाएं दे चुके हैं। वे वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख भी रहे और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसी कमान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे राम मंदिर की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था को संभालेंगे।
CEO के चयन के लिए ट्रस्ट को 5,585 आवेदन मिले थे। सर्च कमेटी ने कई चरणों की प्रक्रिया के बाद तीन नामों का पैनल तैयार किया, जिसमें से जितेंद्र मिश्रा का चयन किया गया।
बैठक में ट्रस्ट के तीन नए सदस्यों की नियुक्ति भी की गई।

Post a Comment

0 Comments