Apple में बड़ा नेतृत्व बदलाव हुआ है। जॉन टर्नस ने 1 सितंबर 2026 से कंपनी के नए CEO के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने करीब 15 साल तक Apple का नेतृत्व करने वाले टिम कुक की जगह ली है।
Apple के नए CEO जॉन टर्नस ने 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभाल ली है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, टर्नस को सालाना 30 लाख डॉलर यानी करीब 27 करोड़ रुपये बेस सैलरी मिलेगी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2027 के लिए उन्हें 5.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 500 करोड़ रुपये के स्टॉक अवॉर्ड का टारगेट दिया गया है। इस तरह उनका कुल टारगेट पैकेज करीब 5.8 करोड़ डॉलर यानी लगभग 530 करोड़ रुपये बैठता है।
स्टॉक अवॉर्ड का 75 फीसदी हिस्सा Apple के प्रदर्शन से जुड़ा होगा, जबकि बाकी 25 फीसदी समय के साथ मिलेगा। वहीं, पूर्व CEO टिम कुक अब Executive Chairman की भूमिका में रहेंगे और उन्हें करीब 4.7 करोड़ डॉलर यानी 430 करोड़ रुपये का टारगेट पैकेज मिलेगा।
नोट: रुपये में आंकड़े डॉलर-रुपया विनिमय दर के अनुसार बदल सकते हैं।

0 Comments