नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बड़ा प्रदर्शन कर रही है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत के बाद जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और 25 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 47-50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
फिल्म की सफलता को लेकर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने भी तारीफ की है। उन्होंने इसे कम बजट और बिना बड़े स्टार्स वाली फिल्म के लिए एक अहम केस स्टडी बताया।
सबसे खास बात यह है कि फिल्म ने बड़े बजट की फिल्मों को कमाई के मामले में चुनौती दी है। 25वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने यश की ‘Toxic’ को भी पीछे छोड़ दिया।
फिल्म के गानों को लेकर भी एक दिलचस्प खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ के भजन और लोकगीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खासकर ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ भजन लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इसे बुंदेलखंड के दृष्टिबाधित लोकगायक सुनील लोधी ने आवाज दी है। उनका यही भजन अब उन्हें गांव-गली से बॉलीवुड तक पहचान दिला रहा है।
फिल्म का ‘पार्वती’ नाम का बुंदेली भजन भी खूब पसंद किया जा रहा है। भगवान शिव और माता पार्वती की कथा पर आधारित इस गीत को यूट्यूब पर 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म के गानों की खासियत यह है कि इनमें बुंदेली, ब्रज और अवधी जैसी लोकभाषाओं का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फिल्म का भक्तिमय माहौल और ज्यादा प्रभावी बनता है।
सुनील लोधी की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। उन्होंने मुंबई में 8 गाने रिकॉर्ड किए थे, जिनमें से ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ को फिल्म के आधिकारिक साउंडट्रैक में जगह मिली।


0 Comments