इंदौर। शहर के सी-21 मॉल के पीछे डायमंड फर्नीचर के सामने स्थित वीआर-वन रेस्टोरेंट में मोमोज में इल्लियां मिलने की शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता दीपक मीणा ने खाद्य विभाग से रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दीपक मीणा के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे वे दोस्तों के साथ मोमोज खाने पहुंचे थे। इसी दौरान मोमोज में इल्लियां रेंगती हुई दिखाई दीं। शिकायत करने पर रेस्टोरेंट संचालक सिद्धार्थ मालवीय और कर्मचारी सोनू पाल पर बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने रेस्टोरेंट में रखी फ्रोजन मोमोज की बास्केट भी चेक की, जिसमें अन्य मोमोज में भी इल्लियां मिलने का दावा किया गया। मामले की फोटो और वीडियो खाद्य विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं।
सीनियर फूड इंस्पेक्टर मनीष स्वामी ने बताया कि शिकायत मिली है। टीम जांच के लिए रेस्टोरेंट जाएगी और मोमोज के सैंपल लिए जाएंगे।

0 Comments