नेपाल त्रासदी का असर भोपाल तक...पूरा परिवार लापता

 


भोपाल। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। इस त्रासदी की चपेट में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक पूरा परिवार भी आ गया है। भोपाल के कोलार इलाके से नेपाल की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही परिवार के 29 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे उनसे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि बाढ़ आने की सूचना मिली है और वे जान बचाने के लिए पहाड़ की ओर जा रहे हैं। बाद में उन्होंने किसी घर की छत पर शरण लेने की जानकारी दी।

आखिरी बातचीत में परिवार के सदस्यों ने बेहद चिंताजनक बात कही—“बच्चों का ख्याल रखना, हम जिंदा नहीं बच पाएंगे।” इसके बाद उनका फोन बंद हो गया और अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। करीब 48 घंटे से संपर्क टूटने के कारण भोपाल में रह रहे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी है। आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं।

Post a Comment

0 Comments