इंदौर। रक्षाबंधन के अवसर पर हाथों से तैयार की गई 40x40 इंच की भव्य सनातनी राखी शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश को अर्पित की गई। विशेष पूजा-अर्चना के बाद राखी भगवान को समर्पित की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
इस बार राखी की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ और राष्ट्रभाव पर आधारित है। कमल के आकार में तैयार राखी में राष्ट्रीय चेतना, सनातन संस्कृति और भारतीय गौरव से जुड़े प्रतीकों को दर्शाया गया है। इसमें बाबा महाकाल, भगवान जगन्नाथ, मां महाकाली और मां महालक्ष्मी के स्वरूपों को भी स्थान दिया गया है।
राखी के माध्यम से सिंहस्थ, महाकाल लोक, सांस्कृतिक एकता, समृद्धि और सनातन शक्ति का संदेश दिया गया है। साथ ही भोजशाला में मां वाग्देवी की प्रतिमा की पुनर्स्थापना के संकल्प को भी राखी में दर्शाया गया है।

0 Comments