नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच Infosys Public Services के सीईओ लक्ष गोपालसेट्टी लापता बताए जा रहे हैं। Infosys ने पुष्टि की है कि नेपाल की निजी यात्रा पर गए गोपीसेट्टी से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है।
कंपनी के मुताबिक, गोपीसेट्टी की सुरक्षा और कुशलता उसकी प्राथमिकता है। Infosys संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है और उनके परिवार के लगातार संपर्क में है।
हालांकि अभी उनकी मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है। उन्हें फिलहाल 'unreachable' यानी संपर्क से बाहर बताया गया है। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस प्राकृतिक आपदा में बड़ी संख्या में लोग लापता हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।

0 Comments