भोपाल। सेना भर्ती प्रक्रिया 2026-27 के तहत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पात्र अभ्यर्थियों के लिए सागर में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती रैली इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर में आयोजित होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार सिपाही फार्मा एवं सिपाही मेडिकल सहायक (स्थायी पद) के लिए अभ्यर्थियों को 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 3 बजे रैली स्थल पर पहुंचना होगा। वहीं अग्निवीर महिला सेना पुलिस के लिए भर्ती रैली 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 5 बजे आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ ऑनलाइन सामान्य परीक्षा-2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को रैली प्रवेश पत्र ई-मेल तथा इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से भेजे गए हैं।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में उल्लेखित तिथि एवं समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ रैली स्थल पर पहुंचना होगा। भर्ती संबंधी किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय, महू से टेलीफोन नंबर 7648815570 पर संपर्क किया जा सकता है।

0 Comments