इंदौर में गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना एक युवक को भारी पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने युवक को वाहन चलाते समय फोन पर बात करते हुए देखा तो उसे रोककर कार्रवाई की। इसी दौरान चालक की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। मामला बढ़ने पर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत उसका कुल ₹4,500 का चालान काट दिया।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान युवक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। इसके अलावा पुलिसकर्मी के आदेश की अवहेलना करने, वाहन का बीमा नहीं होने और अनधिकृत व्यक्ति को वाहन चलाने देने का भी उल्लंघन सामने आया। इन सभी मामलों को जोड़कर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें। यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

0 Comments